सुरक्षाबलों ने 40 फुट ऊंचा नक्सल स्मारक किया ध्वस्त

सुकमा| जिले के नक्सल प्रभावित किस्टाराम थाना क्षेत्र में रविवार को सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के दो स्मारकों को नष्ट कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने नक्सलियों के 40 फुट के एक ऊंचे स्मारक को ध्वस्त किया है। सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक शालीन, कोंटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) राजेश पांडे और सी/217 बटालियन के कमांडेंट विजय शंकर के नेतृत्व में इस बड़े ऑपरेशन को जवानों ने रविवार को अंजाम दिया। सी/217 बटालियन और किस्टाराम पुलिस ने रविवार को सकलेर गांव में एक विशेष अभियान चलाते हुए नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो स्मारकों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। ​इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने लगभग 40 फुट ऊंचे उस मुख्य स्मारक को मलबे में तब्दील कर दिया, जिसे नक्सलियों ने शहीद सप्ताह के दौरान वर्ष 2016 और 2018 में बनाया था। इस विशाल स्मारक पर टाटे भीमई, देशु मुटटे राजे, सोडी हुंगा, कमलु पोज्जा और सोडी हिडमई जैसे खूंखार और कट्टर नक्सलियों के नाम अंकित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *