सुरक्षा गार्ड की लाईसेंस बंदूक लूटी, आरोपी युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को जशपुर से पकड़ा, लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटी थी गन

अंबिकापुर के नावापारा में बैंक के सुरक्षा गार्ड को लिफ्ट देने का झांसा देकर दिनदहाड़े बाइक सवार युवक लाइसेंसी बंदूक लूटकर भाग निकला। सुरक्षा गार्ड ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की और आरोपी को जशपुर जिले के कांसाबेल से गिरफ्तार कर लिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब एंड सिंध बैंक के अंबिकापुर शाखा में पदस्थ सुरक्षा गार्ड अमोद कुमार एक्का निवासी दुलदुला, जशपुर ने थाने में गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने किराए के क्वार्टर को शिफ्ट करने में जुटा था। उसने नावापारा से अपना सामान आटो में लोड किया और परिवार के लोगों के साथ भेज दिया। आटो में जगह नहीं होने के कारण वह पैदल ही नावापारा से रिंगरोड की ओर जा रहा था। लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटी बंदूक
अमोद कुमार एक्का ने अपना डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक को कंधे में टांग रखा था। नवापारा के कुम्हारपारा ढलान के पास एक बाइक सवार आकर रूका और पूछा कि पैदल क्यों जा रहे हो, जहां जाना होगा, वहां छोड़ दूंगा। उसने अमोद कुमार एक्का को बाइक में बैठने के लिए कहा। जैसे ही अमोद कुमार एक्का बाइक में बैठने लगा, बाइक सवार ने उसके हाथ से लाइसेंसी बंदूक लूट ली और भाग निकला। मामले की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने धारा 309(4) BNS का FIR दर्ज किया। दिनहादड़े बंदूक की लूट से पुलिस भी सकते में आ गई। जशपुर से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में एक युवक लूटी गई बंदूक लेकर भागते हुए दिखा। पुलिस ने युवक की शिनाख्त की। युवक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम ने उसे कांसाबेल, जशपुर से धर दबोचा। आरोपी की शिनाख्त जयपाल लकड़ा (45 वर्ष) निवासी महादेवडांड, बगीचा के रूप में हुई। वह वर्तमान में गोधनपुर में रह रहा था। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बंदूक लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *