सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप शुरू, आज बिजौलिया में कैंप

भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती शिविर 27 जनवरी को रायपुर से शुरू हुए। 28 जनवरी को बिजौलिया, 29 को बदनौर, 30 को आसींद, 31 को सुवाणा, 2 फ़रवरी को बनेड़ा, 3 को सहाड़ा, 4 को करेड़ा, 5 को कोटड़ी, 6 को मांडलगढ़, 7 को जहाजपुर, 9 को शाहपुरा, 10 को मांडल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप लगेंगे। कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम आवश्यक है अभ्यर्थी 10वीं- 12वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा जवान को 14 हजार से 25 हजार व सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 28 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *