पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही में ‘सुरक्षित इंटरनेट डे’ पर एक विशेषज्ञों ने साइबर टिप्स दिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और आत्मनिर्भर बनाना था। प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ता महेंद्र सिंह कच्छवाहा, जो संयुक्त निदेशक आईटी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सिरोही हैं, ने सरल और रोचक शैली में विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लेन-देन की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी की गोपनीयता बनाए रखने, वायरस से बचाव, संचार साथी ऐप का उपयोग, साइबर ठगी के प्रकार और उनसे बचने के व्यावहारिक उपायों को सचित्र समझाया।
कार्यक्रम के बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें जोया अली, सरस्वती, भावना, उर्वशी, एकता, निलोफर, दिव्या पटेल, समीक्षा, दिव्यांशी शर्मा, दिव्यांशी (हेमेंद्र कुमार) और देवी कुमारी जैसे छात्राओं के उत्तर अत्यंत सराहनीय रहे। पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव द्वारा इन सभी बालिकाओं को जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रिंसिपल सुमन कुमारी सहित वर्षा त्रिवेदी, नीरज लोहार, रवि त्रिवेदी, हरीश सोलंकी, अनिता चौहान, देवीलाल, भगवत सिंह देवड़ा, तृप्ति डाबी, पारस कुमार राजपुरोहित, शर्मिला डाबी, जया दवे, ममता कोठारी, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल, शिवानी राठौड़, चन्द्रकान्ता चौहान, सोनल राठौड़, संतोष कुंवर, कीर्ति कुमार सोलंकी और कामिनी रावल सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद थीं। इस कार्यक्रम ने बालिकाओं में डिजिटल सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


