सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा श्रेया हाजरा ने राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टर डिजाइनिंग में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में 1530 स्कूल की 3000 से अधिक प्रविष्टियां शामिल हुई थीं। इस उपलब्धि के लिए श्रेया को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित भी किया गया है।


