सुलभ शौचालय की टंकी फूटी:नित्यकर्म के लिए परेशान हो रहे परिक्रमा वासी

डिंडोरी:नर्मदा परिक्रमा वासी सुबह से ही नित्यकर्म के लिए परेशान हो रहे हैं। सुलभ कॉप्लेक्स में पानी की समस्या के चलते डब्बे लेकर यहां वहां जाने को मजबूर है। रविवार की सुबह जब दैनिक भास्कर की टीम सुलभ कॉप्लेक्स पहुंचे तो परिक्रमा वासियों ने समस्या बताई। नर्मदा परिक्रमा पर निकले देवास जिले के बेड गांव निवासी हुकुम चंद और ने बताया कि सुबह पांच बजे से शौच जाने के लिए परेशान है। कॉम्प्लेक्स में थोड़ा बहुत पानी था तो वो पहले आने वाले लोगों ने उपयोग कर लिया । मजबूरी में डिब्बे में पानी भर कर बाहर जाएंगे। सुलभ कॉम्प्लेक्स में गंदगी भी बहुत है। परिक्रमा वासी उमा देवी ने बताया दस्त लग रहे है और कांप्लेक्स में पानी नहीं और यहां कॉम्प्लेक्स में बैठा आदमी मनमर्जी पैसे ले रहे है। किसी से दो रुपए किसी से दस रुपए। नर्मदा तट पर धर्मशाला में रहने वाली अम्मा नीमा बाई बताती है कि प्रतिदिन नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में धर्मशालाओं में रुकते है। यहां लगभग चार से पांच धर्मशालाएं है। भोजन की व्यवस्था तो हो जाती है। लेकिन सुबह सुबह शौच जाने के लिए केवल एक ही सुलभ कॉम्प्लेक्स है वहां भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं है लिहाजा सुबह से ही परिक्रमा वासी डब्बे में पानी लेकर बाहर जाते है। पार्षद बोली दो वार्डो के बीच में कॉम्प्लेक्स ,व्यवस्था ठीक कराएंगे वार्ड नंबर 07 की पार्षद लक्ष्मी रमेश वैश्य ने बताया कि सुलभ कॉम्प्लेक्स वार्ड नंबर 08 और 07 की सीमा में बना हुआ है।दोनो पार्षद आज मिलकर निरीक्षण करेंगे और समस्या का समाधान निकालेंगे। टंकी फूटी ,समय पर नहीं आते नल सुलभ कॉम्प्लेक्स में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि कॉम्प्लेक्स के ऊपर रखी पानी की टंकी फूटी हुई है।रात में पानी सप्लाई होती है लेकिन सुबह तक टंकी खाली हो जाती है।सुबह 6बजे पाइप लाइन चालू होती है और परिक्रमा वासी सुबह पांच बजे से आने लगते है।समस्या तो है,पर क्या कर सकता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *