सुल्तानपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान सुरेला माइनर रोड से अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्त इटावा के ओमप्रकाश सरावग के निर्देशन में की गई। सुल्तानपुर थानाधिकारी अंकित कुड़ी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। पुलिस ने मौके से रामस्वरूप (25), पुत्र चौथमल, निवासी निमोदा हरजी, थाना दीगोद, जिला कोटा को गिरफ्तार किया है। अवैध बजरी परिवहन के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


