सुल्तानविंड रोड पर भाई-बहन 3 नशा तस्करों का मकान जेसीबी से गिराया

भास्कर न्यूज | अमृतसर जिला प्रशासन ने मंगलवार को सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में भाई-बहन नशा तस्करों के मकान को जेसीबी से तोड़ा। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर भुल्लर और थाना बी-डिवीजन पुलिस की निगरानी में हुई। यह मकान 3 भाई-बहनों अनमोल (34), सोनिया (24) और गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) का है। तीनों शहीद ऊधम सिंह नगर के निवासी हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 2025 में पहले से 3 केस दर्ज हैं। हालांकि तीनों अभी जमानत पर बाहर हैं। मौके पर पहुुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच एजेंसियों के अनुसार यह प्रॉपर्टी नशा तस्करी से से जुटाई ड्रग मनी से बनाई गई थी। यह जिले में डिमोलिशन की 19वीं कार्रवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *