अंबिकापुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के तीन स्टेशनों पर तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर, निजामुद्दीन-अम्बिकाप ुर एक्सप्रेस का कोतमा और उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। रेलवे बिलासपुर के अनुसार गाड़ी संख्या 22170 हमसफर एक्सप्रेस 27 फरवरी से अनूपपुर में सुबह 9.53 बजे पहुंचेगी और 9.55 बजे रवाना होगी। 22169 हमसफर एक्सप्रेस 5 मार्च से रात 12.31 बजे पहुंचकर 12.33 बजे रवाना होगी। 22408 निजामुद्दीन-अम्बिकाप ुर एक्सप्रेस 4 मार्च से कोतमा में दोपहर 2.56 बजे पहुंचेगी और 2.58 बजे रवाना होगी, जबकि 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 मार्च से 9.46 बजे पहुंचकर 9.48 बजे प्रस्थान करेगी।


