सुशासन के लिए एनजीओ की मदद पर विपक्ष​ बिफरा:महंत बोले- क्या एनजीओ सिखाएंगे योजनाएं कैसे बनें? चौधरी का जवाब- पिछली सरकार में शातिर लोगों का घेरा था

विधानसभा में बुधवार को बजट की सामान्य चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने काबिल आईएएस अफसरों के रहते सुशासन के लिए एनजीओ की मदद लेने पर सवाल उठाया। इसके जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में एक विसियस (शातिर) सर्कल चलता था। यहां बहुत से सदस्य नए हैं, लेकिन वह भी दूर से देख रहे थे। बताएं, किस बड़े संस्थान को एक साल में आपने विकसित किया: नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि आप लोग दो एनजीओ दिल्ली से ला रहे हैं। क्या एनजीओ के लोग आकर सिखाएंगे कि किस तरह से पारदर्शी प्रशासन चलाना है और किस तरह से योजनाएं बनेंगी। जबकि सरकार में मुख्य सचिव के साथ साथ 7 आईएएस अफसरों ने एमबीए किया है। 34 आईएएस अफसर एमटेक, बीटेक हैं। 3 आईएएस अमेरिका से डिग्री लेकर आए हैं। इतने सक्षम अधिकारी होते हुए भी सुशासन लाने के लिए एनजीओ की जरूरत पड़ रही है। पिछले एक साल में क्या विकसित किया है। एक बड़े संस्थान का नाम बता दें जिसे आपने विकसित किया है? सरकारी खजाने का पैसा भ्रष्टाचारियों को पहुंचाया जा रहा ​​था: वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अजय चंद्राकर बता चुके हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार में खजाने से पैसे बाहर निकालकर भ्रष्टाचारियों की जेब में पहुंचाने का काम हो रहा था। इस दौरान, धर्मजीत सिंह ने कहा कि जेब में पहुंचाने का नहीं। वह सीधे सरकार के खजाने से लूटते थे। शराब के घोटाले में यही हुआ। दो रैक लगती थी, एक सरकारी सप्लाई की और एक गैर सरकारी सप्लाई की। वहां का पैसा सीधा आता था। वित्त मंत्री ने कहा, सुशासन के रास्ते ही हम आर्थिक प्रगति कर रहे हैं। हम GYAN के कल्याण के लिए GATI की नीति के साथ वित्तीय प्रबंधन कर रहे हैं। पिछली बार भी टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की। इस बार हमने पेट्रोल 1 रुपए घटा दिया है। रजिस्ट्री में स्टाम्प ड्यूटी पर लगने वाले 12% सेस को समाप्त किया है। इसके बाद भी 2024-25 में पंजीयन की आय 19% बढ़ी है। यदि परिवहन की आय 17% बढ़ती है तो जीएसटी में हम देश के बेस्ट परफार्मिंग स्टेट में होंगे। चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शेयर मार्केट पर कह रहे थे कि देश के 93 लाख करोड़ रुपए डूब गए। पूर्व सीएम को शेयर मार्केट पर खुली चर्चा की चुनौती देता हूं। किसानों को एक मुश्त 12000 करोड़ का भुगतान किया
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दोनों सरकार की तुलना की जहां तक बात है। कांग्रेस सरकार में वे कहां 5000 करोड़ और 5500 करोड़ का भुगतान चार किस्तों में करते थे। हमारी सरकार ने 13,320 करोड़ और 12,000 करोड़ रुपए का भुगतान एक- एक किस्त में किया है। सवा साल में हमारी सरकार ने किसानों को कुल 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया है। इसके बाद भी वे किसानों के मसीहा बनने की कोशिश करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *