सुशासन तिहार:आज आखिरी दिन सांसद-मेयर पहुंचे लोगों के बीच

राजधानी रायपुर में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार के पहले चरण के तीन दिनों में पांच हजार से ज्यादा आवेदन और शिकायतें पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार 11 अप्रैल को आखिरी दिन है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आ‌वेदनों का सिलसिला थमने के बाद नगर निगम के सभी संबंधित विभाग उनका निराकरण करेंगे। राज्य शासन की योजना के तहत रायपुर निगम के सभी 70 वार्डों में शिविर लगाया गया है।महापौर ने श्रमदान कर महादेवा तालाब की सफाई की : डा. खूबचंद बघेल वार्ड में आने वाले महादेवा तालाब की गुरुवार को सफाई की गई। महापौर मीनल चौबे ने श्रमदान किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर तथा तालाबों की रक्षा का संदेश देने के लिए वार्ड में बड़ी संख्या में लोग जुटे। गुरुवार को सुबह महादेवा तालाब चंगोराभाठा में मानव श्रृंखला बनाई गई। महापौर मीनल चौबे के साथ वार्ड की पार्षद दुर्गा यादराम साहू, रमेश सिंह ठाकुर, सचिन सिंघल, राजेश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्ड में रहने वाले लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *