सुशासन तिहार में किसानों को मिला लाभ:कोंडागांव के 5 गांवों के 23 किसानों को बांटे सब्जी बीज और जैविक खाद

छत्तीसगढ़ सरकार की पहल “सुशासन तिहार” के तहत कोंडागांव जिले में शासकीय योजनाओं का तुरंत और पारदर्शी क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्राम चिपावंड में आयोजित समाधान शिविर में उद्यानिकी विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत 23 किसानों को लाभान्वित किया। किसानों को भिंडी, करेला और लौकी के बीज और जैविक खाद का वितरण किया गया। चिपावंड क्लस्टर के 5 गांवों के किसानों को योजना का लाभ मिला। उमरगांव ‘ब’ से 5, लेमड़ी से 6, निलजी से 5, नेवता से 2 और चिपावंड से 5 किसान लाभान्वित हुए। लाभार्थी किसानों ने कहा कि इस योजना से उन्हें खेती में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। इससे सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *