डौंडी| छग सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को जनपद पंचायत के सभागार में सुशासन दिवस मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से पानी बचाने, पर्यावरण बचाने, बेटी बचाओ का संदेश दिया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छगन यदु ने साय सरकार के 1 साल के कार्यकाल को सराहा। छग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 दिसंबर 2023 को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को 46% वोट देकर विधानसभा के लिए 56 विधायक चुनकर भेजे। चुनाव के पूर्व जनता से किए वादे को पूरा किया है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बसंती दुग्गा, उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, जनपद सदस्य टीकम नेताम, ललिता पोर्ते, पुष्पा कोमर्रा, बिहान प्रभारी नरेंद्र साहू उपस्थित थे।


