सुशासन, विकास और विरासत को समर्पित रहा साल:भाजपा नेता ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, बोले- सबका साथ, सबका विकास ही मंत्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मीडिया से बात की। उन्होंने मोहन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बोले- हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदारी से प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने 1 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं, इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, संबल 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ। 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *