सुससाइड नोट लिख फंदे पर झूला कारपेंटर:साल भर पहले हुई शादी, पत्नी प्रेग्नेंट, शॉप में लगाया फंदा

पाली में एक 25 साल के कारपेंटर ने अपनी शॉप में फंदा लगाकर जान ने दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की बॉडी मोर्चरी में रखवाई। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपेगी। तखतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि तखतगढ़ के खेड़ावास निवासी 25 साल के प्रवीण पुत्र सांवलाराम सुथार ने मंगलवार देर शाम को पाटवा रोड स्थित अपनी शॉप में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा की अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है। परिवार वालों की कोई गलती नहीं है उन्हें परेशान नहीं किया जाए। मृतक कारपेंटर का काम करता था। भाई शॉप पर पहुंचा तो पता चला
पुलिस के अनुसार मृतक देर शाम को भी शॉप से घर नहीं लौटा तो उसका भाई शॉप पर गया। जहां शटर नीचे किया हुआ था। शटर ऊपर कर दुकान में देखा तो प्रवीण फंदे पर झूल रहा था। तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रवीण को हॉस्पिटल ले गई। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी गर्भवती, रो-रो कर बुरा हाल
जानकारी के अनुसार मृतक की शादी करीब एक साल पहले जालोर जिले के कोड़ा (हरजी) में हुई थी। मृतक की पत्नी वर्तमान में गर्भवती है। पति की अकाल मौत का समाचार सून उसका रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को भी यकीन नहीं हो रहा कि आखिर प्रवीण ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इनपुट – देवाराम मीणा, तखतगढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *