सूखी झाड़ियों के कारण लोग परेशान

कवर्धा| शहर के लालपुर रोड किनारे उगी झाड़ियां अब सूख चुकी हैं और राहगीरों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। तेज हवा चलने पर ये सूखी झाड़ियां टूटकर सड़क पर उड़ने लगती हैं, जिससे बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा बना हुआ है। सड़क किनारे झाड़ियां साफ नहीं की गई हैं। सूखने के बाद इनके टुकड़े हवा के साथ सड़क पर फैल जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *