बठिंडा | मॉर्निंग योगा टीम की ओर से मुलतानिया पुल के समीप स्थित गोविंद राम मंदिर में पारंपरिक अंदाज में होली के रंग प्रभु के संग का आयोजन किया। आर्ट आफ लिविंग की योग टीचर वंदना अरोड़ा के नेतृत्व में योगा टीम की महिलाएं होली का पैगाम देती स्पेशल ड्रेस पहनकर आईं और राधा-कृष्ण के साथ होममेड रंग व फूलों से होली खेली। सूखी हर्बल होली मनाकर पानी बचाने का संदेश देते हुए महिलाओं ने खूब रंग-गुलाल उड़ाए और ढोल की थाप पर कृष्ण भजनों पर मिलजुलकर नृत्य किया। भगवान को भोग लगाने के बाद ठंडाई, मिठाई व आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया गया।


