सूतक काल का असर: सुबह से मंदिरों में सन्नाटा शाम को आरती के बाद खुले कपाट

भास्कर न्यूज | लुधियाना साल के पहले चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में सामान्य दिनों से अलग नजारा देखने को मिला। जहां आमतौर पर 365 दिन श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों की गूंज रहती है, वहीं सूतक काल के कारण सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 3:20 बजे शुरू हुए चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रभावी हो गया था। मान्यता है कि सूतक के दौरान पूजा-अर्चना, मूर्ति स्पर्श और शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी परंपरा के तहत जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सीता माता मंदिर, हनुमान मंदिर और वृंदावन रोड स्थित शिव शक्ति मंदिर के कपाट सुबह आरती के बाद बंद कर दिए गए। ग्रहण का प्रभाव शाम 6:45 बजे तक रहा, जबकि सूतक 7:47 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद मंदिरों में गंगाजल से शुद्धिकरण कर विशेष आरती की गई। देर शाम द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *