सूने घर से नकदी और आभूषण चोरी:शाजापुर में घर पर ताला लगाकर गया था, लौटा तो सामान बिखरा मिला

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के पाण्डुखोरा गांव में सोमवार को चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने सोमवार शाम करीब 8 बजे घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ग्राम पाण्डुखोरा निवासी 21 वर्षीय गोपाल पिता गिरधारी लाल गौर ने अपने जीजा कैलाश राठौर के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी गोपाल गौर ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर पर ताला लगाकर खेत पर गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वह वापस लौटे। दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान पाया गया कि घर में रखी लोहे की अलमारी और कपड़े रखने की लकड़ी की पेटी से चांदी का एक करदोना, दो आंवल, दो बारीक आंवले, दो चांदी की चूड़ियां और कुछ नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 87 हजार रुपये आंकी गई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि फिलहाल चोरी हुए सामान के बिल उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन बिल मिलने पर उन्हें थाने में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *