सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार (30) पुत्र राकेश शर्मा निवासी अहन(ऐहन) जिला हाथरस उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। घर आने पर चोर को पकड़ा
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 2 मार्च रविवार को बापू नगर खेरदा में नरेन्द्र मोहन पुत्र बृजमोहन बैरवा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नरेंद्र मोहन ने बताया कि रविवार को वह सवाईगज से लग्न टीके में गया था। वहां से रात 12.30 से 1.30 बजे वापस लौट अपने मकान पर आए। जहां मेरे मकान के पास रोड लाइट बन्द मिली। मेरी पत्नी रोड लाइट चालू करने गई तो मकान के अन्दर के कमरे का ताला टूट कर नीचे गिरा हुआ था। इसी दौरान अन्दर से दो चोर भागे। जिनमें से एक मैन गेट पर सरिया की रोड लेकर मेरे ऊपर कूदा, लेकिन चोर रैंप पर गिर गया। जिसको मैने मेरी पत्नी व मेरे 2 बच्चों ने पकड़ लिया और जोर जोर से चिल्लाए। तब पड़ोसी भाग कर बाहर आए और पुलिस को। जिसके बाद पुलिस ने चोर को गिरफ्तार लिया। जबकि दूसरा चोर सूने मकान से 600 ग्राम की चांदी की कनकती, आधा ग्राम सोने के कानों के झुमके व 30 हजार रुपए की नकदी चुराकर भाग गया।


