सूने मकान में चोरी के प्रयास में 2 आरोपी गिरफ्तार:कई मामलों में थी तलाश, 1 बाइक भी जब्त

डूंगरपुर में कोतवाली थाना इलाके के सुभाषनगर क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी के प्रयास के मामले में 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि 7 फरवरी को नारायणलाल खराड़ी (55) निवासी सुभाषनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसने बताया कि 5 फरवरी को दोपहर के समय वह ड्यूटी से घर लौटा। घर में ताले का नकुचा टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो-तीन युवक बाइक से आते और दिनदहाड़े चोरी का प्रयास करते नजर आए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी गौरव मीणा (40) और मुस्तफा उर्फ बोडा (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामलों में पूर्व में चालानशुदा है। आरोपियों की ओर से दिन में सुनसान व बंद मकानों को निशाना बनाकर संगठित गिरोह के रूप में वारदात अंजाम दी जाती थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *