सूने मकान में चोरी, नकदी और जेवर ले गए चोर:परिवार गया था शहर से बाहर, आकर देखा तो टूटे मिले ताले

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी हुई है। सूरज नगर निवासी मंजु मैनेचा (72) पत्नी महेश मैनेचा के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मंजु मैनेचा ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह 2 दिसंबर 2025 से घर से बाहर थीं। वे 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 9 बजे गाजियाबाद से जोधपुर लौटीं। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। उन्होंने 2 मार्च को चोरी की पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 2.50 लाख की नकदी भी चुराई
अलमारी के लॉकर में रखे करीब 2.50 लाख नकद रुपए, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले। पीड़िता ने चोरी हुए सामान की रिपोर्ट पुलिस को दी है। पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच हैड कॉन्स्टेबल सोहन कुमार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *