सूफी सिंगर नूरां से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, शिकायत दी

भास्कर न्यूज | जालंधर सूफी सिंगर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। नूरां के पति उस्मान ने आरोप लगाया कि उनसे संपत नेहरा के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर लगातार फिरौती की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उस्मान के अनुसार दो दिन पहले भी उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उस्मान का कहना है कि ज्योति से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। इलाके में पहले भी संदिग्ध लोग रात के समय चक्कर लगाते देखे है। उन्हें डराने की कोशिश तीन से अधिक बार की जा चुकी है, जबकि फायरिंग की घटना पहली बार हुई है। परिवार का कहना है कि छह महीने पहले भी मामले की शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी और कॉल करने वाले नंबर की जानकारी भी सौंपी गई थी, लेकिन अब तक आरोपी ट्रेस नहीं हो पाए हैं। हालिया गोलीबारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का भरोसा दिया है। मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। उस्मान के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करने वाला संपत नेहरा के नाम से 1 करोड़ रुपए मांग रहा है और न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है। इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई है। कॉल करने वाले का नंबर भी दिया गया है, लेकिन आज तक ट्रेस नहीं हो पाया है। वहीं, मामले बाबत एडीसीपी आकर्षि जैन पहले भी बयान दे चुकी है कि कोई गोली नहीं चली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *