सूरजपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा:भाजपा की चंद्रमणि निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए रेखा को एक मत से मिली जीत

सूरजपुर जिला पंचायत पर भी भाजपा ने कब्जा किया है। सूरजपुर में भाजपा समर्थित चंद्रमणि पैकरा ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीद्वार नहीं उतारा। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रेखा राजवाड़े ने कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को एक मत से पराजित कर जीत दर्ज की। जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 5, कांग्रेस समर्थित 4 एवं निर्दलीय 6 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए बुधवार को जिला पंचायत में पीठासीन अधिकारी सीईओ जिला पंचायत कमलेश नंदनी साहू की उपस्थिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू की गई। निर्धारित समय तक भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रमणि पैकरा ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस समर्थित कोई भी अजजा महिला प्रत्याशी की जीत नहीं होने के कारण कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीद्वार ही नहीं उतारा। उपाध्यक्ष पद का फैसला एक वोट से
अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमणि पैकरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रेखा राजवाड़े एवं कांग्रेस समर्थित अखिलेश प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया। मतदान में रेखा राजवाड़े को 8 एवं अखिलेश प्रताप सिंह को 7 मत मिले। एक मत से रेखा राजवाड़े ने जीत दर्ज की। रेखा राजवाड़े क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। भाजपा को निर्दलीय बागियों का मिला साथ
जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए भाजपा से बगावत कर चुनाव जीतने वाले निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों का भी भाजपा का साथ मिला। जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव ने मंगलवार शाम बैठक की। उहापोह के बीच भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए नाम तय किए। भाजपा से बगावत करने वाली रेणुका सिंह की पुत्री मोनिका सिंह, किरण केराम सहित अन्य जिला पंचायत सदस्यों की बदौलत भाजपा को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर जीत मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *