सूरजपुर में आरक्षक ने अपने घर में लगा ली फांसी,मौत:MCB से दो माह की ड्यूटी कर शाम को लौटा, रात में पंखे पर लटका मिला

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में आरक्षक ने बीती रात अपने क्वार्टर में फांसी लगा ली। उसे आसपास के लोगों ने फांसी के फंदे से उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरक्षक दो माह से एमसीबी जिले में ड्यूटी पर था। बीती शाम ही वह ड्यूटी से वापस लौटा था। रात करीब 10 बजे पत्नी ने शव को फंदे पर झूलता देखा। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अन्तोश खलखो (36 वर्ष) विश्रामपुर के चोपड़ा कालोनी में क्वार्टर नंबर 783 में निवासरत था। दो माह से उसकी ड्यूटी एमसीबी जिले में लगाई गई थी। 09 फरवरी को वह छुट्टी लेकर अपने घर विश्रामपुर लौटा था। विश्रामपुर लौटने के बाद वह अपने क्वार्टर में पहुंचा। रात में फांसी पर झूलता मिला आरक्षक
शाम को वह अपने ससुराल चोपड़ा कालोनी के क्वार्टर नंबर 788 में गया। वहां उसने खाना खाया। उसकी पत्नी आशा खेस भी मायके में थी। खाना खाने के बाद वह वापस अपने क्वार्टर में लौट गया। रात करीब 10 बजे आशा खेस पति के लिए कुछ खाने का सामान लेकर उसके क्वार्टर में पहुंची तो अन्सोश खलखो पंखे में फांसी पर झूलता मिला। आशा खेस ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे एवं अन्तोश खलखो को फंदे से नीचे उतारा। उसे लेकर तत्काल वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। अन्तोश खलखो ने फांसी क्यों लगाई? इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में परिवार के सदस्यों से जानकारी एकत्र कर रही है। मंगलवार को उसके शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *