सूरजपुर में भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के जवानों के साथ झूमा-झटकी भी हुई। इस माैके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह भाजपा-आरएसएस की पाठशाला से पढ़कर निकले हैं। जो बयान उन्होंने भीमराव अंबेडकर को लेकर दिया वो अशोभनीय है। अब उन्हें गृहमंत्री जैसे पद पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए


