सूरजपुर में गोंगपा की प्रदेश स्तरीय बैठक:आदिवासी विकास फंड का महतारी वंदन योजना में उपयोग पर विरोध; पंचायत चुनाव की रणनीति बनी

सूरजपुर में शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि बैठक में जिला और जनपद में अधिक से अधिक पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सरकार से प्रदेश के सभी छात्रावासों में आदिवासी अधीक्षक की नियुक्ति और जंगलों की अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी विकास के लिए आवंटित धन का महतारी वंदन योजना में उपयोग किया जा रहा है। सरकार के दिए जाने वाले 1000 रुपए की राशि पर आपत्ति नहीं, लेकिन आदिवासी विकास निधि से कटौती स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय प्रवक्ता जय नाथ सिंह केराम सहित प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *