सूरजपुर में नशेड़ियों का उत्पात:गर्भवती समेत कई लोगों से मारपीट का आरोप; SP से लगाई न्याय की गुहार

सूरजपुर में नशे में धुत कुछ युवकों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की है। उन्होंने एक गर्भवती महिला समेत कई महिलाओं को लात घुसों से मारा है, जिसके बाद गर्भवती जिला अस्पताल के ICU में भर्ती है। कुछ अन्य लोगों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। 21 फरवरी की रात रविंद्र नगर के सरकारी स्कूल में कुछ स्थानीय युवक जन्मदिन मना रहे थे। शराब के नशे में धुत होकर वे हंगामा और गाली-गलौज कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो युवक भड़क गए और मारपीट की। पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाई है। गर्भवती महिला से मारपीट स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दर्जन से अधिक बदमाश शराब के नशे में मारपीट करने लगे। उनमें गर्भवती महिला समेत कई महिलाओं को भी मारा गया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों पक्ष से FIR दर्ज पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। वही दूसरे पक्ष से भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीएसपी सीएस पैकरा ने बताया कि आवेदिका की रिपोर्ट पर 6 लोगों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है। वहीं ग्रामीणों के आरोपों को सीएसपी ने निराधार बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *