सूरजपुर में पत्नी, साली व बच्ची पर हमला,पत्नी की मौत:विवाद के कारण मायके में रह रही थी मृतका,शादी समारोह में आए पति ने किया हमला

सूरजपुर जिले के ग्राम सरहरी में सनकी पति ने कई माह से मायके में रह रही पत्नी एवं साली के साथ एक बच्ची पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। उसने एक अन्य बच्ची को भी मारने की कोशिश की, लेकिन व बचकर भाग निकली। आरोपी पति अपने साले की शादी में शामिल होने आया था। गंभीर रूप से घायल पत्नी की हॉस्पिटल में मौत हो गई, वहीं युवती को रेफर कर दिया गया है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गणेश कुशवाहा की पत्नी यशोदा कुशवाहा पति से विवाद के कारण करीब छह माह से मायके सरहरी में रह रही थी। गणेश कुशवाहा को ससुराल में आयोजित साले सुरेश के शादी समारोह में शामिल के लिए सरहरी पहुंचा था। ससुराल आकर उसने पत्नी को शादी के बाद साथ वापस चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। सो रही पत्नी, साली व बच्ची पर हथौड़े से हमला 20 फरवरी को सुरेश की बारात वापस लौटी तो अधिकांश मेहमान घर से चले गए थे। रात में यशोदा अपनी बेटी नैना के साथ एक कमरे में सो रही थी। वहीं उसकी छोटी बहन गंगात्रो एवं भांजी पिंकी के साथ एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे गणेश कुशवाहा ने हथौड़े से अपनी पत्नी यशोदा के साथ ही साली गंगोत्री एवं बच्ची पिंकी पर हमला कर दिया। हमले के बाद पिंकी ने शोर मचाया तो परिवारजन बाहर निकल आए। इस बीच मौका पाकर गणेश कुशवाहा भाग निकला। परिजनों ने तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया। तीनों को अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान यशोदा कुशवाहा की मौत हो गई। घायल गंगोत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पिंकी को भी सिर में आई चोट के कारण उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में प्रतापपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रतापपुर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है। हत्या की घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *