सूरजपुर में साप्ताहिक पुलिस परेड:फिटनेस की ट्रेनिंग दी गई; साफ वर्दी और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

सूरजपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। 25 अप्रैल 2025 को आयोजित इस जनरल परेड में पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए अभ्यास कराया गया। अच्छी वेशभूषा वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। खराब टर्न आउट वाले जवानों को सजा दी गई। डीआईजी व एसएसपी ने पुलिस बल को जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और सतर्कता ही एक जिम्मेदार पुलिस बल की पहचान है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। परेड के बाद डीआईजी-एसएसपी ने जवानों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। देखिए परेड से जुड़ी तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *