सूरजपुर के एक सरकारी स्कूल में बैड टच का मामला सामने आया है। लाछा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानपाठक मोहम्मद रऊफ पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्राओं ने विभागीय टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने प्रधानपाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसे लेकर ABVP ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। महिला शिक्षक की मौजूदगी में सबकुछ हुआ पीड़ित छात्राओं के परिजनों का कहना है कि स्कूल में महिला शिक्षक भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


