सूरजपुर में 250 जोड़ों का विवाह हुआ:जगह कम होने से परिजन बाहर भटकते दिखे, विधायक ने जताई नाराजगी

सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 250 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम स्थानीय अग्रसेन भवन परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के बीच जिम्मेदारियां तय की गई थीं। लेकिन आयोजन के लिए छोटे स्थान का चयन करने से कई समस्याएं सामने आईं। कम जगह होने के कारण टेंट पंडाल भी सीमित रखा गया, जिससे व्यवस्था बिगड़ गई। विवाह में शामिल होने आए जोड़ों के साथ आए कई परिजन बाहर भटकते नजर आए। विधायक ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की कही बात समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी अव्यवस्था को स्वीकार किया। उन्होंने कलेक्टर से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। विधायक ने कहा कि ऐसी लापरवाही से शासन की योजना की छवि प्रभावित होती है, इसलिए दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *