सूरत की बजाय उधना स्टेशन पर रुकेगी बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन:एयर कोनकोर्स के निर्माण के चलते रेलवे ने बदला स्टेशन,सीकर के रास्ते चलती है ट्रेन

गुजरात राज्य के सूरत स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर पश्चिम रेलवे के द्वारा एयर कोनकोर्स का निर्माण करवाया जा रहा है। ऐसे में कई ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे के द्वारा अब सूरत की बजाय कई ट्रेनों को उधना स्टेशन पर रुकवाया जाएगा। इनमें सीकर के रास्ते चलने वाली बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन भी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04711, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 8 जनवरी से 5 मार्च तक बीकानेर से रवाना होने के बाद सूरत की बजाय उधना स्टेशन पर सुबह 11:25 पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 11:30 बजे आगे के लिए रवाना होगी। आपको बता दें कि यह ट्रेन सीकर के रास्ते चलती है। जो दोपहर 1:30 बीकानेर से रवाना होती है। शाम 6 बजे यह ट्रेन सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 6:05 पर आगे के लिए रवाना होती है जो दूसरे दिन दोपहर 3:50 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *