सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अनुमानित 12 बोर पौना, एक 315 बोर देशी कट्टा, 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो कार भी जब्त की है। हालांकि इस दौरान कार में सवार बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस को देख कार छोड़कर भागे बदमाश सूरवाल थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि IG भरतपुर रेंज के आदेशानुसार चलाए जा रहे एक दिवसीय ऐरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सूरवाल थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।थानाधिकारी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को शेरपुर रोड, सूरवाल पर एक स्कॉर्पियो वाहन (नं. RJ 25 UA 5356) में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान स्कॉर्पियो ड्राइवर कार को तेज गति से भगाते हुए बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया। कार में सवार बदमाश शाहरुख पुत्र हनीफ असरफ पुत्र बाबू खान, निवासी दोंदरी, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर कार को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम को स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से एक अनुमानित 12 बोर पौना, एक 315 बोर देशी कट्टा, 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद अवैध हथियारों को जब्त कर किया गया। साथ ही अवैध हथियारों के परिवहन में काम ली गई स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया।


