सृष्टि कुमारी ने जीता वूमेन ऑफ द मैच अवार्ड, खुशी

िसटी रिपोर्टर |बोकारो अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कतरास में किया गया। इसमें बोकारो जिला की टीम की ओर से रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 की खिलाड़ी सृष्टि कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लेने में सफल रही। साथ ही बोकारो टीम को आसानी से जीत दिलाई। सर्वाधिक चार विकेट लेने पर सृष्टि कुमारी को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य रूपम गुप्ता ने वूमेन आफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, विभा रानी, पार्वती सिन्हा, राखी रॉय ने श्रृष्टि कुमारी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *