अमृतसर| पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित डीआर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खंडवाला छेहर्टा का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रा सृष्टि ने 94% अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि लगातार नर्सरी से दसवीं तक इसी स्कूल में पढ़ रही है और हर वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रही है। प्रिंसिपल रविंद्र पठानिया ने 2100 रु. नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया। अवनूर सिंह बत्रा ने 93%, परी 91%, सुखमनप्रीत सिंह 90% अंक लेकर स्कूल में द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के एमडी दलजीत पठानिया और प्रिंसिपल रविंद्र पठानिया ने सभी को उनकी असीम सफलता पर शुभकामनाएं दी।


