सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा में जत्थों ने कीर्तन किया

जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, सेंट्रल टाउन में विशेष दीवान सजाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। सजे हुए दीवान में भाई जैदेव सिंह (तख्त श्री दमदमा साहिब वाले) तथा भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थों ने रस-भरे कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं कथावाचक ज्ञानी मनजीत सिंह ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा किए। स्टेज सचिव की सेवा परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। बाहर से पधारे रागी जत्थों को प्रबंधकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। यहां प्रधान चरणजीत सिंह, सचिव परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सेठी, राजिंदर बेदी, गुरमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, सरदूल सिंह, मनविंदर सहगल, सुखदेव सहगल, सरबजीत सिंह, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *