सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर की सड़क हादसे में मौत:मधुपुर में पिकअप वैन ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

देवघर के मधुपुर अनुमंडल स्थित पथरोल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेंट्रल बैंक की हेड कैशियर की मौत हो गई। हादसा कलहोड़ मोड़ के पास पिकअप वैन और स्कूटी में टक्कर से हुई। स्कूटी सवार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान गिरिडीह जिले के कर्बला रोड निवासी नेहा ऋषि (38) के रूप में हुई है। वह सिमरामोड़ स्थित सेंट्रल बैंक में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थीं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिकअप वैन की तलाश पथरोल थाना के सब इंस्पेक्टर विकास पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन की तलाश कर रही है। पति इनकम टैक्स में हैं अधिकारी नेहा ऋषि अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गई हैं। उनके पति बक्सर में इनकम टैक्स अधिकारी हैं। इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *