सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश देश के टॉप-10 में शामिल:IIRF ने जारी की सेंट्रल यूनिवर्सिटी की रैंकिंग, 8वां स्थान मिला

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश (CUHP) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी को देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 8वां स्थान मिला है। हिमाचल में यह पहले स्थान पर है। IIRF की इस साल की रैंकिंग में 2,500 से ज्यादा संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। CUHP ने 985.21 का स्कोर प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी ने शिक्षण-संसाधन व पेडागॉजी में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुसंधान प्रदर्शन में दूसरा और प्लेसमेंट व स्टूडेंट सपोर्ट में पांचवां स्थान हासिल किया है। यूनिवर्सिटी को NAAC से A+ ग्रेड मिला है। UGC से ग्रेडेड ऑटोनॉमी प्राप्त है। यह उत्तर क्षेत्र के लिए NEP 2020 का नोडल सेंटर है। यूनिवर्सिटी ने NEP के अनुरूप पाठ्यक्रमों में विभिन्न विषयों को शामिल किया है। यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की शोध निधि जुटाई
CUHP के नाम 2,000 से ज्यादा शोध प्रकाशन हैं। 35,000 से ज्यादा उद्धरण दर्ज हैं। पर्यावरण रसायन विज्ञान और न्यूक्लियर फिजिक्स में इसे वैश्विक स्तर पर शीर्ष संस्थानों में स्थान मिला है। यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की शोध निधि जुटाई है। 60 से ज्यादा पेटेंट दर्ज किए हैं। यहां के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां मिल रही हैं। औसत वार्षिक वेतन पैकेज 24.68 लाख रुपए है। इंटर्नशिप में छात्रों को 2.6 लाख रुपए प्रति माह तक का स्टाइपेंड मिल रहा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी तेजी से विस्तार की ओर अग्रसर है। निकट भविष्य में कैम्पस इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, डिजिटल संसाधनों की मजबूती और उद्योगों से गहरे जुड़ाव की योजना बनाई जा रही है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस उपलब्धि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कठोर अकादमिक नीतियों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *