सेंट सारंगधर स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

अमृतसर | बटाला रोड स्थित सेंट सारंगधर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। कक्षा 6वीं से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विज्ञान के विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। इनमें जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन के प्रदर्शन, सौर ऊर्जा से चलने वाले मॉडल मानव हृदय और फेफड़ों की कार्य प्रणाली प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल तथा सरल विद्युत परिपथ शामिल थे। छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्य प्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया। इस अवसर प्रो. डॉ. विवेक तालवाड असिस्टेंट रजिस्ट्रार पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंनें बतौर विशेषज्ञ बच्चों के प्रोजेक्ट कार्यों का निरीक्षण कर उनको अंक दिए, जिसके आधार पर बाद मे विजेताओं को ईनाम दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *