सेंट सोल्जर में छात्रों ने मनाया प्रकाश पर्व

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में गुरु रविदास की जा प्रकाशोत्सव मनाया गया। इसमें छात्रों द्वारा प्रार्थना, गुरु जी की शिक्षाओं का पाठ और शबद गायन किया गया। यह दिन गुरु रविदास जी के जीवन को सम्मान देने का समय था, जो एक कवि और संत थे, जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सामाजिक समानता को बढ़ावा दिया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों के बीच लंगर के रूप में मीठे चावल भी परोसे गए। स्कूल में इस तरह के उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत में जन्मे महान संतों और भक्तों से अवगत कराना था। इस मौके पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई दी और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *