सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:84,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की तेजी के साथ 84,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती करोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। आज मेटल, बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त विदेशी निवेशकों ने 6 फरवरी को 1,950 करोड़ के शेयर खरीदे आज से ओपन होगा आय फाइनेंस का IPO
गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। शुक्रवार को चढ़ा था बाजार
इससे पहले बीते हफ्ते शेयर बाजार में बढ़त रही थी। 6 फरवरी (शुक्रवार) को सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25,693 के स्तर पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *