हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 9 दिसंबर को सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 262 अंक की तेजी के साथ 57,313 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 19 में तेजी रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट थी, यह 24,677 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.23% की तेजी के साथ बंद हुआ था। गूगल पर ट्रेंड कर रहा BSE सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 200 अंक की गिरावट के साथ 81,508 के स्तर पर बंद हुआ। इसके बाद से BSE को गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को भी देखें तो साफ है कि BSE को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सोर्स- GOOGLE TRENDS