सेंसेक्स 400 अंक नीचे 81,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा फिसला, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज मंगलवार (16 दिसंबर) को सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट है। ये 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,600 पर कारोबार कर रहा है। FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 16 में तेजी और एक में कोई चेंज नहीं है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी और मीडिया में 1.08% और 1.24% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी बैंक में गिरावट है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के IPO का आखिरी दिन डायमंड और ज्वैलरी को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। पिछले दो कारोबारी दिन में यह IPO टोटल 77% सब्सक्राइब हुआ। 20 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें आनंद राठी शेयर और जीके एनर्जी ने DRHP फाइल किया आनंद राठी ग्रुप की ब्रोकरेज आर्म आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड ने IPO लाने के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी IPO के जरिए 745 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। वहीं, जीके एनर्जी लिमिटेड ने भी IPO लाने के लिए SEBI के पास DRHP फाइल किया है, जो सोलर पावर्ड एग्रीकल्चरल वाटर पंप सिस्टम की प्रोवाइडर है। जीके एनर्जी के IPO में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 84,00,000 इक्विटी शेयर का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी 16 दिसंबर को सेंसेक्स 384 अंक की गिरावट के साथ 81,748 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट रही, ये 24,668 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE मिडकैप 350 अंक की तेजी के साथ 48,126 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और 9 में तेजी रही। जबकि, 1 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 3.10% की तेजी के साथ बंद हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *