सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 82,800 पर आया:निफ्टी में 140 अंकों की गिरावट, 25,600 के लेवल तोड़ा; आईटी शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 23 फरवरी को गिरावट है। ये 400 अंक (0.60%) गिरकर 82,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 140 अंक (0.55%) की गिरावट है। ये 25,570 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *