सेक्रेटरी दलजीत सिंह और रजिंदर शर्मा असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोकल बॉडी विभाग ने निगम में सेक्रेटरी पद पर कार्यरत दलजीत सिंह व रजिंदर शर्मा को सीनियारिटी बेस पर असिस्टेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही अफसरों को अब यह अहम व नई जिम्मेदारी मिलने में खास बात यह है कि 26 साल पहले 1999 में एकसाथ निगम में नौकरी हासिल की थी। इसके बाद 2006 में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनाती मिली थी। करीब 15 सालों तक काम करने के बाद 2021 में निगम सेक्रेटरी लगाया गया। दलजीत व रजिंदर ने बताया कि दोनों का बैच व ज्वाइनिंग सारी चीजें सेम हैं। सरकार से जो भी जिम्मेदारी उनको मिली ईमानदारी से पूरी करते रहे हैं। जारी आदेश में लिखा है कि दोनों ही अफसरों की तैनाती निगम अमृतसर में ही की गई है। अभी पहले तैनाती वाली जगह पर ही अपनी हाजरी रिपोर्ट पेश करेंगे। फिलहाल दो सेक्रेटरी को एकसाथ प्रमोशन मिलने के बाद दो पोस्ट भी खाली हो गए हैं। इस पद पर कोई तैनाती नहीं की गई है। सुपरिंटेंडेंट को प्रमोट करके निगम सेक्रेटरी के यह पद भरे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *