रांची | सेक्रेड चाइल्ड स्कूल, कोकर का 13वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधान पहन हिंदी, अंग्रेजी, नागपुरी, मराठी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल को रंग-बिरंगे रोशनियों से सजाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. स्वाति, संतोष महतो, सूरज पासवान, अमित चौरसिया, उदित कुमार महतो आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर बच्चों को उनके योगदान और अच्छे नंबर लाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।