सेजस कन्नेवाड़ा में 94% अंक लाकर जयश्री टॉपर

बालोद| पीएम श्री सेजस कन्नेवाड़ा स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कक्षा 10वीं हिंदी माध्यम में 123 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जयश्री देवांगन ने 94% अंक लाकर स्कूल में पहला स्थान पाया। रोशनी साहू ने 93.5% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में गुलशन कुमार ने 82.52% अंक के साथ पहला स्थान पाया। उमा देवी ने 81% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। कला संकाय में कमल नारायण ने 86.8% अंक के साथ पहला और पद्मिनी ने 84.4% अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। कृषि संकाय में ओमद्वीप ने 81.8% अंक के साथ पहला और राकेश कुमार ने 79.2% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में डीगेश कुमार ने 82% अंक के साथ पहला स्थान पाया। रोशनी साहू ने 70.4% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 10वीं में सुजय डडसेना ने 88% अंक के साथ पहला और कुश कुमार निषाद ने 86.3% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं अंग्रेजी माध्यम में मयंक ठाकुर ने विज्ञान गणित संकाय में 63.6% अंक के साथ पहला स्थान पाया। अभिषेक साहू ने जीवविज्ञान में 56.8% अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। चंचल कश्यप ने वाणिज्य संकाय में 53% अंक के साथ पहला स्थान पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *