सेजेस के प्रतिभावान 250 बच्चों को दिए गए पुरस्कार

भास्कर न्यूज | हतबंध सेजेस उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हतंबध में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। यह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधि जिसमें खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, स्काउट गाइड एनसीसी रेड क्रॉस गो विज्ञान परीक्षा, विद्यालय स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र संघ के पदाधिकारी मार्च पास्ट मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले के लिए यह समारोह आयोजित किया गया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष विघा वर्मा, सदस्य धन्ना निषाद, जित्त्तु यादव, डॉ. उत्तम विश्वास संस्था के प्राचार्य चंद्र कुमार नायक द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ शुरू की गई। तत्पश्चात कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल व्यक्तिगत गेम में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त होने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रमाण पत्र मोमेंट पेन पेंसिल रबर देकर के सम्मानित किया गया। कुल 250 बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *