सेजेस सोहागपुर में साइकिल वितरण किया

कोरबा | गवर्नमेंट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल सोहागपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा की छात्राओं ​को साइकिल बांटी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोक कंवर थी। उन्होंने सभी बालिकाओं को आगे बढ़ने प्रेरित करते हुए सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय का भ्रमण कर समस्याओं से अवगत हुई और समाधान का आश्वासन भी दीं। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच सोहागपुर विजय कंवर, जनभागीदारी व विकास समिति के अध्यक्ष शीत चौहान, विश्राम कंवर सरपंच कोथारी व जोन सिंह कंवर, अरुण सारथी, फिरत सारथी, बबलू कुर्रे, सचदेवा सिंह पैकरा, लक्ष्मी नारायण कंवर, बालकृष्ण कंवर, हेम कुमार कुर्रे, प्राचार्य आरएन प्रधान, प्रभाती प्रधान, व्याख्याता महेंद्र कंवर शिक्षक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटले व्याख्याता ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *